33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अनूपगढ़ में वसुंधरा ने पुराने दिन याद किए और नए वादे कर मांगे वोट

श्रीगंगानगर से अलग होकर नए बने अनूपगढ़ जिले में पूर्व CM वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया गया। यहां राजे ने जनसभा को सम्बोधित किया।  सबसे खास बात रही कि राजे के सम्बोधन के बाद राजे को एक रट हुए किसान ने रोक लिया और रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया जिस पर राजे ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारी को किसान की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए।      

कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप

Or वसुंधरा राजे ने अनूपगढ़ की धरती को प्रणाम कर संबोधन की शुरुआत की। कांग्रेस सरकार पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। वहीं, किसानों की कर्ज माफी को लेकर वसुंधरा ने कहा कि कांग्रेस अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार केवल वादा करना जानती है, उन्हें पूरा करना नहीं जानती। इसके अलावा महिला अत्याचार, दलित उत्पीड़न और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा।

उन्होंने कहा- भाजपा सरकार ने पूर्व में किसानों की टेल तक सिंचाई पानी पहुंचाने का कार्य किया था, जबकि कांग्रेस के राज में किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिल पाया है। अपने संबोधन में वसुंधरा ने 6ए के किसानों को आश्वस्त किया है कि भाजपा की सरकार आते ही 6ए की समस्या का समाधान किया जाएगा और उन्हें बहुत बड़ी राहत दी जाएगी।

वसुंधरा राजे ने कहा- भाजपा के कार्यकाल में सूरतगढ़ से अनूपगढ़ की 100 करोड़ की लागत से सड़क बनाकर अनूपगढ़ की जनता को बहुत बड़ी सौगात भाजपा ने ही दी है। अपने संबोधन में उन्होंने अनूपगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष बावरी को भारी बहुमत से जिताने की भी अपील जनता से की। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक है और विधानसभा चुनाव को भी सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जीतेंगे।

पुराने दिन याद किए
सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने पहले अनूपगढ़ की धरती को प्रणाम किया और कहा कि अनूपगढ़ में आकर उन्हें पुराने दिन याद आते हैं। उन्होंने माकपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक पवन दुग्गल पर चुटकी लेते हुए कहा कि पवन दुग्गल भाजपा में आ गए हैं, इससे पहले पवन दुग्गल ने हमारी नींद और चैन उड़ा दी थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles