20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

अबकी बार मोदी सरकार तीसरी बार और चार सौ पार: सांसद सरस्वती

सीकर से भाजपा सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर है। आने वाले लोकसभा चुनावों में अबकी बार मोदी सरकार तीसरी बार और चार सौ पार करेगी। 

भाजपा सांसद सुमेधानंद शनिवार को व्हाईट हाऊस सांसद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दस वर्षों में देश में अभूतपूर्व विकास के काम किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकुशलता के चलते पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। कहा कि जी20 में भी दुनिया के बड़े-बड़े नेता भी स्वीकार कर चुके हैं कि भारत एक ताकत है भारत एक शक्ति है। युद्धों में भी विदेश भारत से अपेक्षा रखते हैं कि भारत मध्यस्तता करे।

भाजपा सांसद सुमेधानंद ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भारत दुनिया में 10वें स्थान से पाँचवे नंबर पर आ गया है। 2027 तक भारत तीसरे नंबर पर आयेगा और प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 तक एक नंबर पर लाना है। कहा कि कृषि के क्षेत्र में भारत सरकार ने बड़ा काम किया है। 2700 रूपये एमएसपी पर गेहूँ खरीदने की निर्णय किया है। बिजली के क्षेत्र में एक करोड़ घरों पर सोलर प्लांट लगेगा, जिसमें 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। कहा कि देश में 11 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्वला गैस योजना में सिलेंडर दिये गये हैं। मोदी सरकार ने लोगों को शौचालय व मकान उपलब्ध कराये हैं। 

भाजपा सांसद सुमेधानंद ने कहा कि एक लाख पचपन हजार युवाओं को अधिक रोजगार देने का निश्चय किया है। हवाई अड्डे, रोड़, रेलवे के क्षेत्र में विकास हुआ है। कहा कि भाजपा सरकार ने मेडिकल, अनुसंधान, महिलाओं, युवाओं के लिए विकास के काम किये हैं। उन्होंने कहा कि जिले में भी इन दस वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने रेलवे, हाईवे, मेडिकल, कृषि अनुसंधान सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत कुछ दिया है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मोदी, विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व केडी बाबर, जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, प्रवक्ता प्रकाश दाधीच, नेमीचंद कुमावत, जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, रामचंद्र नेहरा, ओमप्रकाश बिजारणियां, सुरेश सैनी, विश्वनाथ सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles