32.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

अब यूज करें ई-एफआईआर: पुलिस कमिश्नर जोसेफ ने की आमजन से अपील, पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने से बचे

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने वाहन चोरी के संबंध में आमजन से ई-एफआईआर (ऑनलाइन एफआईआर) तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे परिवादी के समय और ऊर्जा दोनों बचेगी। जोसेफ ने मंगलवार को ऑनलाइन एफआईआर से जुड़े प्रकरणों के संबंध में यह बात कहीं।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में ई-एफआईआर या ऑनलाइन एफआईआर समय की मांग है। पुलिस की ओर से आमजन की मदद के लिए यह डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके जरिए आमजन थानों में ना जाकर घर बैठे ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।
जोसफ ने बताया कि ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल सर्च इंजिन पर ऑनलाइन एफआईआर राजस्थान डालें। इस पर आपको राजस्थान पुलिस के पोर्टल का लिंक https://www.police.rajasthan.gov.in शो होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको Citizen Portal दिखाई देगा। यहां आपको अपनी SSO आईडी के जरिए घटना स्थल, वाहन संबंधी विवरण डालना होगा। सभी जरूरी जानकारी फिल करने के बाद सबमिट करने पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज हो जाएगी।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि आमजन जानकारी के अभाव में अक्सर पुलिस थानों के चक्कर लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से न केवल आमजन को सुविधा मिलेगी, बल्कि दर्ज होने वाली शिकायतों में भी पारदर्शिता आएगी। उन्होंने जयपुर शहर के सभी अधिकारियों को ऑनलाइन एफआईआर के संबंध में जागरूकता लाने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles