24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ हुई पूरी,गर्भगृह में पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे 

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ पूरी हुई। 84 सेकेंड के मुहूर्त में श्रीरामलला की स्थापना की गई। गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवतउत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेहैं।

मोदी बतौर मुख्य यजमान हल्के पीले रंग की धोती और कुर्ता पहनकर 12 बजे मंदिर परिसर में पहुंचे। उनके हाथ में एक थाल थी, जिसमें श्रीरामलला का चांदी का छत्र था। संकल्प के साथ प्राण प्रतिष्ठा की विधि अपने तय समय 12 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुई, जो 12 बजकर 55 मिनट पर पूरी हुई। पीएम मोदी सहित  सभी यजमान ने रामलला समेत चारों भाइयों का पूजन किया।

प्रधानमंत्री इसके बाद 1 बजे वे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे राम मंदिर का निर्माण करने वाले मजदूरों से मिलेंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles