33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अलवर में लव जिहाद का मामला: दो बहनों पर धर्मांतरण और दोस्ती का दबाव बनाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

अलवर शहर के कोतवाली थाना इलाके में लव जिहाद के मामले में पुलिस ने किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही दो बहनों पर दूसरे धर्म के युवक से दोस्ती कर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी दो युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है    

अलवर एसपी आनन्द शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में दो युवतियों ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया गया कि हम दोनों बहने अलवर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही है। उनके साथ सकीना मेव (25) और काजल उर्फ बबीता जाटव (24) भी रहती है।  सकीना और काजल उन पर वसीम (23) के साथ दोस्ती करने और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाल रही है। रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ उत्तर शहर को सौंपी गई।  

घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी सीओ उत्तर द्वारा अनुसंधान के दौरान दोनों युवतियों सकीना मेव और काजल उर्फ बबीता तथा आरोपी युवक वसीम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस विस्तृत पूछताछ एवं अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles