20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

अवैध बजरी मामले में एसपी पहुंचे बनास नदी, बजरी माफियाओं में हड़कंप

टोंक जिले में बनास नदी से हो रहे नियमों के खिलाफ अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए अब जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने सख्त कदम उठाए हैँ। जिन्होंने निर्दैश दिए हैं कि यदि किसी पुलिस थानान्तर्गत अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करते मिले तो संबंधित पुलिस थानाधिकारी की जिम्मेदारी होंगी जिसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अवैध बजरी खनन व परिवहन को रोकने के लिए शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने जगह -जगह नाकेबंदी की साथ ही बनास नदी से अवैध बजरी खनन की जगहों व परिवहन के रास्तों का निरीक्षण किया।उन्होंने ने बताया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी थानाधिकारियों को लगातार 24 घंटे नाकाबन्दी के निर्देश दिए है।

उन्होंने बताया कि अवैध बजरी खनन तथा परिवहन को रोकने के लिए जी.आई.एस. मेपिंग व ड्रोन सर्विलेन्स आधार पर रूट चिन्हित किये गए है। इन रूट्स पर जगह-जगह राजस्व व माईनिंग एवं पुलिस के संयुक्त नाके लगाए गए है। इसके अतिरिक्त आर.ए.सी. कम्पनी के 2 प्लाटून एवं दो गश्ती दल लगाकर बजरी माफियाओं, बजरी खनन व परिवहन करने वालो पर लगातार कार्यवाही की जाएगी। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन सम्बन्धी क्षेत्रों का जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने शनिवार को निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2023 में अवैध बजरी खनन व परिवहन के  320 मामले दर्ज किए गए थे जिनमें 384 व्यक्तियों कि गिरफतारी की गई थी साथ ही 358 वाहनों को जब्त किया गया तथा 2771 टन अवैध बजरी भी जब्त की गई। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने बताया कि चालू वर्ष 2024 के पिछले 4 दिनों में 4 प्रकरण दर्ज करके 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 4 वाहन एवं 60 टन अवैध बजरी जब्त की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles