35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

अवैध हथियार रखने वाले आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) के तहत मालपुरा गेट थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले आरोपित जुबेर को गिरफ्तार कर उसके पास से 01 देशी कट्टा एवं 01 चाकू बरामद किया गया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित यह अवैध हथियार फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से खरीदकर कर लाया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध रानू शर्मा ने बताया कि सीएसटी ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) के तहत मालपुरा गेट थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले आरोपित जुबेर निवासी फिरोजाबाद दक्षिण जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल मालपुरा गेट जयपुर को गिरफ्तार कर 01 देशी कट्टा एवं 01 चाकू को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित जुबेर से पूछताछ में सामने आया कि उसका जयपुर में सद्दाम अंसारी से लड़ाई झगड़ा होने के कारण अपने गृह जिला फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश से अवैध हथियार अज्ञात व्यक्ति से 2 हजार 500 रुपये में खरीद कर लाया था। गिरफ्तार आरोपित् से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles