34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अशैक्षणिक कर्मचारी संघ का हठधर्मिता ओर तानाशाही के विरोध प्रदर्शन

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (NTSA) के सभी कर्मचारियों द्वारा प्रशासन की हठधर्मिता और तानाशाही के विरोध में प्रशासनिक भवन में निदेशक व कुलसचिव कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।  एक तरफ संस्थान प्रशासन भयंकर रूप से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और दूसरी तरफ कर्मचारियों की जायज मांगों की पिछले 2 साल से अनदेखी की जा रही है। इसलिए NTSA द्वारा दिनांक 01/04/2024 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। आज कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन था। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ महासचिव जे पी सिंह ने बताया कि प्रशासन हठधर्मिता और तानाशाही पर है जब तक कर्मचारियों की जायज मांगों का उचित समाधान नहीं होता आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles