34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव करोड़ों भारतवासियों को गौरवान्वित करता है, तिरंगे की शान और चमक बढ़ी है:- सीपी जोशी

प्रदेश कार्यालय पर 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं भी दी।

समारोह के दौरान संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूरा देश आज हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए मां भारती के वीर क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। महात्मा गांधी, सरदार पटेल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, मंगल पांडे और लाला लाजपत राय जैसे अनेकों क्रांतिकारियों ने मां भारती की रक्षा के लिए और भारत की आजादी के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया। आजादी की लड़ाई में शहीद हुए अनगिनत क्रांतिकारियों और आजादी के बाद देश की सीमाओं पर शहीद हुए वीर सपूतों को आज श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करने का दिन हैं।हम उन वीर शहीदों की आहुति को नमन करते हैं जिनकी गाथाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं है।
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ में ‘‘हर घर तिरंगा’’ के लिए देश की जनता से आह्वान किया था, आजादी के बाद पहली बार यह दृश्य दिखा कि प्रदेश के हर नागरिक ने आन, बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को घर-घर फहराने का कार्य किया। वहीं पहली बार देश की जनता ने देखा कि जो पहले राजपथ हुआ करता था वह आज कर्तव्य पथ और मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान कहला रहा है। कभी नौसेना के जहाज पर जब अंग्रेजों की पताका फहराती थी, वहां आज शिवाजी महाराज की भगवा पताका लहरा रही है और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी देश को गौरवान्वित कर रही है। भारत के तिरंगे की ताकत आज पूरी दुनिया देख रही है रूस-यूक्रेन युद्ध के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर तिरंगा झण्डा लगी हुई बसें, 20 हजार विद्यार्थियों को सुरक्षित भारत लेकर आई यह भारत के तिरंगे की महत्वता है। प्रधानमंत्री ने पंच प्रण दिए विकसित भारत, एकता और अखंडता, मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की विरासत पर गर्व करने के इन पंच प्रणों के साथ देश को आज गर्व होता है। भारत की बढ़ती हुई ताकत एवं अर्थव्यवस्था आज दुनिया की टॉप 5 में शुमार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था सशक्त भारत, दिव्य भारत, स्वस्थ, समृद्ध भारत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास इस कल्पना के साथ जब देश आजादी का 100 वां वर्ष मनाएगा, तब हिंदुस्तान दुनिया का सिरमौर राष्ट्र होगा। और देश की 140 करोड़ जनता का आशीर्वाद इसमें समाहित है।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक व गौरवशाली क्षण है भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, यह गर्व की बात है आजादी के अमृत महोत्सव के इन वर्षों में देश ने तरक्की के सोपान तय किए और विशेष रूप से पिछले 9 वर्षों में भारत तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था को शिरोधार्य किए हुए हैं। वही देश की बढ़ती हुई जीडीपी व आधारभूत संरचना में क्रांतिकारी परिवर्तन और मानव संसाधन सदुपयोग के कारण अब वह समय ज्यादा दूर नहीं जब हिंदुस्तान पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा।

राठौड़ ने कहा कि आज हमारा सैनिक बल दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य बल है, मजबूत सैन्य ताकत से देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित हैं, भारत परमाणु शक्ति देशों में शुमार है, अंतरिक्ष क्षैत्र में वैज्ञानिकों के अनुसंधान में भारत का महत्वपूर्ण योगदान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से आज गरीब व जन कल्याण के अनेंको कार्य हो रहे हैं, जिससे हिंदुस्तान प्रगति की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रणों को आत्मसात् करने का दिन है। देश परिवारवाद, तुष्टीकरण से मुक्त हो और गुलामी के सारे चिनः समाप्त हो, भारत अधिक से अधिक विकास, प्रगति की और आगे बढ़े इस संकल्प को पूरा करने के लिए संवैधानिक कर्तव्य को पूरा करना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस की इस पावन बेला पऱ उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, सरदार अजयपाल सिंह, मुकेश दाधीच, वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, लोकसभा सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्णावट सहित सभी वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles