34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

आरएसएस प्रमुख भागवत ने संघ प्रचारकों से ली संघ कार्यों की जानकारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन राव भागवत सोमवार को संगठनात्मक बैठकों में व्यस्त रहे।

भागवत ने सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक दो सत्रों में संघ प्रचारकों से संघ कार्य के बारे में जानकारी ली तथा संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए कार्य विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर मार्गदर्शन किया। जयपुर प्रांत में कुल 1673 मडंल हैं। एक मंडल में लगभग 5-6 गांव होते हैं। वह शाम 5.30 बजे राजेंद्र नगर में गुरू गोविन्द सिंह विद्यार्थी शाखा में सम्मिलित रहे तथा शाखा टोली की बैठक में रहे।

भागवत संत महात्माओं से पूरे देश भर में मिलते रहते हैं, इसी क्रम में मंगलवार को प्रातः 10 बजे कोटपूतली बहरोड़ जिले में पावटा के पास बावड़ी स्थित बालनाथ आश्रम में चल रहे श्री महामृत्युंजय महायज्ञ में सम्मिलित होंगे।

महंत बस्तीनाथ के साथ सामान्य शिष्टाचार बातचीत करेंगे। पर्यावरण के संदेश के निमित्त वहां वृज्ञारोपण भी करेंगे। भागवत इसके बाद वापस अलवर आयेंगे तथा संघ के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में रहेंगे, तत्पश्चात अलवर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles