33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

इंडिया गठबन्धन की तैयारी इंडिया ब्लॉक को बहुमत मिला तो 48 घंटे में बनायेंगे प्रधानमंत्री


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक को पूर्ण बहुमत मिलेगा और इसके बाद महज 48 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री का चयन कर लिया जाएगा। गठबंधन में जिसको अधिक सीटें मिलेंगी, पीएम पद के लिए दावेदारी भी उसकी अधिक होगी। सात चरण के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार के आज आखिरी दिन एक इंटरव्यू में कांग्रेस महासचिव (संचार) ने विश्वास जताया कि इंडिया ब्लॉक को 272 के आंकड़े से काफी अधिक सीटें मिलेंगी।  

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो एनडीए की सहयोगी पार्टियां भी गठबंधन में शामिल हो सकती हैं। हालांकि उन्हें शामिल करेंगे या नहीं, इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान लेगा। जयराम से पूछा गया कि क्या चुनाव के बाद नीतीश कुमार और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू जैसे एनडीएसहयोगियों के लिए दरवाजे खुले रहेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, नीतीश कुमार पलटी मारने में माहिर हैं। नायडू 2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन में थे। 

रमेश ने कहा कि इंडिया और एनडीए के बीच दो आई का अंतर है- I फॉर इंसानियत और I फॉर ईमानदारी। जिन दलों में ईमानदारी और इंसानियत है, लेकिन वे एनडीए में हैं, वे इंडिया ब्लॉक में शामिल होंगे। जनता से जनादेश मिलने के बाद बनने वाली सरकार तानाशाह नहीं, जनता की सरकार होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles