34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

ईदगाह का गेट निकालने की बात को लेकर दो पक्षों क बीच झड़प,थानेदार घायल, 43 लोगों को लिया हिरासत में,भारी पुलिस फोर्स तैनात

सूरसागर थाना क्षेत्र में स्थित ईदगाह का गेट निकालने की बात को लेकर शुक्रवार रात को दो पक्षों क बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षाें ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस का भारी जाप्ता मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस भी पथराव किया। इस दौरान पत्थर लगने से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के थाना अधिकारी नितिन दवे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दंगा भड़काने वाले 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूरसागर में सुबह से ही तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी गई। वहां पर खड़ा एक ट्रैक्टर भी जला दिया गया। वाहन के कांच फोड़ दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठियां लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा गया । 

एडीसीपी निशांत भारद्वाज ने बताया कि राजाराम सर्कल स्थित ईदगाह के मुख्य गेट के पास कुछ दुकानें हैं। दो दिन पहले ईदगाह के पीछे की दीवार से दो गेट निकालने का काम शुरू किया गया। उसी समय से बस्ती में रहने वाले कुछ लोग इन गेट निकलने का विरोध जता रहे है। दो दिन में दो बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है लेकिन पुलिस ने मामला शांत करवा दिया था। शुक्रवार को गेट निकलते देख पास की बस्ती के लोगों ने फिर से विरोध शुरू कर दिया। वे गेट निकालने के काम को बंद करने की बात पर अड़ गए। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ आए और गेट बनाने के लिए अड़े रहे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।

शुक्रवार रात को हंगामे की सूचना के बाद कमिश्नर राजेंद्रसिंह के साथ पूर्व व वेस्ट का पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और पथराव कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ा। और करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है।

देर रात भाजपा विधायक देवेन्द्र जोशी औरअतुल भंसाली भी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली।

बदमाशी करके घरों में छुपने वालों को पकड़-पकड़कर बाहर निकाल थाने ले जाया गया। करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है।

पुलिस ने डण्डे फटकारकर लोगों को घरों में भेजने का प्रयास किया। दुकान जलने वाली गली में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की सख्ती के बावजूद भीड़ हटी नहीं। तब पुलिस को चार-पांच आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। धमाकों से लोगों में खौफ व्याप्त हो गया।लोगों ने भारी-भरकम पत्थर फेंके थे। पुलिस पहुंची तो उनको भी निशाना बनाया गया। जिससे एकबारगी पुलिस भी पीछे हट गई। बाद में भारी पुलिस बल पहुंचा तो लाठीचार्ज किया। 

उल्लेखनीय है किव्यापारियों का मोहल्ला औरआम्बों का बास में दो गुटों के तीन किशोरों में गुरुवार को मारपीट हुई थी। परस्पर विरोधी मामले दर्ज हैं। इसको लेकर गुरुवार रात थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया था। अंदर ही अंदर सुगबुगाहट और विरोध के स्वर उठने लगे थे। आखिरकार पथराव और बवाल हो गया।

पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ युवकों की पहचान की है। इनमें आरिफ नेतृत्व कर रहा था। इनके खिलाफ देर रात एफआइआर दर्ज की और कई और लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।उपद्रव के चलते कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों को सूरसागर क्षेत्र में लगाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles