31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

ईसाई मिशनरी के लोग भरतपुर में करा रहे थे धर्म परिवर्तन,विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने किया हंगामा, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

भरतपुर में मथुरा गेट थाने क्षेत्र में ईसाई मिशनरी के 15 लोग साढ़े तीन सौ लोगों को धर्म परिवर्तन करा रहे थे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद्और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और सभा के वीडियो बना लिए। दोनों पक्षों में छीना-झपटी हुई और भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि हमें पता लगा ईसाई मिशनरी की ओर से सोनार हवेली में धर्म परिवर्तन की कोशिश चल रही है। हम मौके पर पहुंचे तो वहां ईसाई धर्म की चंगेजी सभा चल रही थी। वहां 10 से 15 लोग थे, जो यह कह रहे थे कि ईसा-मसीह के पास सभी समस्याओं का हल है। ईसाई धर्म अपनाइए आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। वह चाहे पैसे से संबंधित हो या बीमारी से संबंधित हो और ब्रह्मा, विष्णु, राम, हनुमान कुछ नहीं है।

लाखन सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। हमने इसकी रिकॉर्डिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद जब हमने उनसे कहा कि हमारे देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी क्यों कर रहे हो तो, उसमें से कुछ महिलाएं खड़ी हुईं और फोन छीनने लगी। मारपीट करने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि इस धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को लेकर हमने वहां आई महिलाओं से बात की। उन्होंने बताया- हमसे ईसाई धर्म के लोगों ने संपर्क किया और सभा में आने के लिए 500 रुपए प्रति महिला दिए थे। महिलाओं से कहा गया था कि आप ईसाई धर्म अपना लीजिए। हम आपके बच्चों की शादी में और घर में सहायता किया करेंगे। प्रशासन ने हिरासत में लिए लोगों से कई चीजें जब्त की हैं।

लाखन सिंह ने बताया कि हमने सरगना कुंवर सिंह को पकड़ा जो उद्योग नगर थाने के तुहिया (भरतपुर) ही रहने वाला है। कुंवर सिंह ने बताया कि भरतपुर में ही 20 से 25 जगहों पर धर्मांतरण चल रहा है। उसे चंडीगढ़ से विजेंद्र सिंह पैसा देकर ये काम करवा रहा था।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कियहां कम से कम 350 लोग थे। हमें सूचना मिलने पर पहुंचे तो मालूम चला कि सभी को अलग-अलग तरीकों से बुलाया गया था। किसी को पैसे देकर तो किसी को बीमारी ठीक करने के बहाने। जब हमने यहां धर्म परिवर्तन करा रहे सरगना को पकड़ा तो उसने कहा- हमें चंडीगढ़ से फंडिंग आती है। हम भी राजस्थान से है और हिंदू ही है। हमने यहां मौजूद लोगों से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि हमें कोई बीमारी नहीं है। ऐसे में ये मामला सिर्फ और सिर्फ धर्म परिवर्तन का है।हिरासत में लिए गए 3 लोगों को अटल बंद थाने ले जाया गया है। जहां पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, आरएसएस के विभाग कार्यवाह मेघश्याम, अधिवक्ता उत्तम शर्मा, लेफ्टिनेंट डॉ. हरवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक समुदाय विशेष के लोग गरीब वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles