24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

एक दिन में बना दिया रिकॉर्ड,एक ही दिन में कर डालीं सारी अनुशंसाएं

विधायक से अब सांसद बन गए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक हनुमान बेनीवाल के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। अभी वह नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधायकी से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के द्वार खोल दिए। विधायक कोष की पूरी 5 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों में खर्च करने के लिए उन्होंने एक ही दिन में अनुशंसा जारी कर दी। मतलब, जो राशि पूरे एक साल में खर्च करने के लिए विधायक को मिलती है, उस राशि को सिर्फ एक ही दिन में और एक ही ऑर्डर में खर्च करने की अनुशंसा कर दी। ऐसा करने वाले बेनीवाल शायद पहले विधायक हैं। 

बेनीवाल अब नागौर से सांसद निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन करके आरएलपी प्रत्याशी के रूप में वह चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की। बेनीवाल को अब विधायक पद से इस्तीफा देकर सांसद पद की शपथ लेनी है। ऐसे में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने से पहले ही विधायक कोष के तहत मिलने वाली 5 करोड़ रुपए की राशि को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खर्च करने की अनुशंसा कर दी।

प्रदेश में पहले विधायक कोष की राशि हर साल 2 करोड़ रुपए ही मिलती थी। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने विधायक कोष की राशि को दोगुना से ज्यादा बढ़ा दिया। उन्होंने यह राशि 2 करोड़ से बढ़ाकर सीधे 5 करोड़ रुपए कर दी थी। अब विधायक अपने क्षेत्र में हर साल 5 करोड़ रुपए और पांच साल के कार्यकाल में 25 करोड़ रुपए के विकास कार्य अपनी अनुशंसा पर करा सकते हैं। बेनीवाल ने मौके का फायदा उठाया और एक साल में खर्च करने वाली राशि को एक ही दिन में विकास कार्यों में खर्च के लिए अनुशंसा कर दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles