23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

एसीबी के एक्शन के बाद दूदू कलक्टर हनुमान मल ढाका एपीओ,बैंक खातों की जांच शुरू, 3 महीने में हुए कन्वर्जन की सभी फाइलों को एसीबी ने किया जब्त

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दूदू कलक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज की संपत्ति, बैंक खाते और लॉकरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दूदू तहसील में जमीनों के कन्वर्जन से संबंधित फाइलों की भी जांच एसओजी ने शुरू कर दी है। पिछले 3 महीने में हुए कन्वर्जन की सभी फाइलों को एसीबी जब्त कर एसीबी मुख्यालय लेकर आ गई हैं। 

जयपुर एसीबी की टीम शनिवार भी दूदू तहसील पहुंची और वहां पर कल बंद मिले एक कमरे को खुलवाया और उसकी फाइलों की जांच शुरू कर दी हैं। एसीबी ने पेंडिंग फाइलों की भी एक लिस्ट बना ली है। पेंडिग फाइलों के पीछे के कारणों पर भी एसीबी काम करने वाली है। 

एसीबी रविवार को कलक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी को एसीबी मुख्यालय बुलाकर पूछताछ कर सकती है। एसीबी ने शुक्रवार और शनिवार को कई फाइलों पर काम किया, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। दूदू जिला बनने के बाद से कई कनवर्जन जिला कलक्टर की ओर से किए गए। इन कन्वर्जन के आधार पर कई आपत्तियां पहले से लगी हुई मिली हैं। ऐसे में कनवर्जन कैसे हुआ इस पर हनुमान मल ढाका सहित जिले के अधिकारियों से भी पूछताछ होगी।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास वह सभी सबूत है, जिसके आधार पर एसीबी कलक्टर और पटवारी को गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन अभी एसीबी केवल जांच पर काम कर रही है। शुक्रवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद एडिशनल एसपी एसीबी सुरेन्द्र सिंह को जांच दी गई है। टीएलओ की ओर से की गई जांच और जुटाए गए सबूतों पर परीक्षण एसीबी ने पूरा कर लिया हैं। इसी के आधार पर एसीबी ने ट्रैप को कंडक्ट किया था

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles