35.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

ऑल इंडिया डीजीपी -आईजी कॉन्फ्रेंस: पीएम मोदी और अमित शाह 5 से 7 जनवरी तक रहेंगे जयपुर में,तैयारियां जोरों पर,सुरक्षा के कड़े प्रबंध

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार तीन दिन तक जयपुर में ठहरेंगे। झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ऑल इंडिया डीजीपी -आईजी कॉन्फ्रेंस में पहले 6 जनवरी को पीएम मोदी के आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब पीएम मोदी 5 जनवरी की दोपहर को ही जयपुर आ जाएंगे और 7 जनवरी को वापस लौटेंगे। 

पीएम मोदी के जयपुर में एक दिन के कार्यक्रम के बढऩे पर एसपीजी ने उनकी सुरक्षा को लेकर मंगलवार को हाई लेवल की बैठक बुलाई। बैठक में जयपुर कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय और अन्य सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों के अलावा अन्य सरकारी विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। देश भर के राज्यों के डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस शामिल होने के लिए अधिकारी 4 जनवरी को ही जयपुर पहुंच जाएंगे। 

पीएम मोदी राजभवन में और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहकार मार्ग स्थित ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे।ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में आ रहे अधिकारी विधानसभा के नजदीक एमएलए फ्लैट्स में ठहरेंगे। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पीएम मोदी के साथ राजभवन में ठहर सकते हैं। 

पीएम मोदी , केन्द्रीय गृह मंत्रीअमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की सुरक्षा अजीत डोभाल के अलावा आने वाले अधिकारियों के आवास पर दो स्तरीय सुरक्षा रहेगी। आवास के अंदर और बाहर रहने वाले सुरक्षाकर्मियों की ड्रेस भी अलग रहेगी। इसके अलावा जिन अधिकारियों को सुरक्षा मापदंड दिए गए हैं, उन्हीं के अनुसार उनके आवागमन के दौरान सुरक्षा रहेगी। इन अधिकारियों के साथ निरीक्षक स्तर के एक-एक लाइजनिंग अधिकारी लगाए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles