28.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

ऑल इंडिया डीजीपी और आईजी कॉन्फ्रेंस,मुख्यमंत्री शर्मा ने किया गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। शाह जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद सीपी जोशी, श्री रामचरण बोहरा, मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, श्री अविनाश गहलोत, बाबूलाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, जोराराम कुमावत, कन्हैयालाल, सुमित गोदारा, महापौर श्रीमती सोम्या गुर्जर, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सतीश पूनियां, अशोक परनामी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ, जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles