20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुनः दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ओम बिरला के विस्तृत संसदीय ज्ञान एवं कुशल कार्यप्रणाली का लाभ सदन के समस्त सम्मानित सदस्यों को पूर्व की भांति प्राप्त होगा। ओम बिरला का दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है।उनका यह कार्यकाल भी उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा। 

*आपातकाल के विरूद्ध लोकसभा में प्रस्ताव स्वागत योग्य*

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल के विरूद्ध बुधवार को लोकसभा में आया प्रस्ताव स्वागत योग्य है।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा देश के नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए थे।लोकसभा में इस प्रस्ताव के जरिए दमन और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले सत्याग्रहियों के संघर्ष को सम्मान मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles