33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

कांग्रेस आलाकमान में नई लीडरशिप को आगे बढ़ाने की क्षमता होती तो सचिन पायलट दर दर की ठोकरें नहीं खाते

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा आज अजमेर और नागौर में,

पूर्व प्रदेशअध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरे राजस्थान में जनता का शानदार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को पूरे प्रदेश के बूथ कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक सम्मेलन को मार्गदर्शन देंगे।
कांग्रेस की गुटबाजी पर सतीश पूनियां ने कहा कि सचिन पायलट मेरे अच्छे मित्र हैं, अगर कांग्रेस आलाकमान में नई लीडरशिप को आगे बढ़ाने की क्षमता होती तो सचिन पायलट आज मुख्यमंत्री होते।


भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा आज अजमेर और नागौर जिले में

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा अजमेर से पुष्कर के नागेश्वर महादेव मंदिर पुष्कर घाटी, हरबल गार्डन, रामधाम चौराहा, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान पर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा युवा मोर्चा ने मोटरसाइकिल पर केसरिया साफ़ा पहनकर रैली निकाली गई। रथ पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कार्यकर्ताओं व आमजन का अभिनंदन किया।

परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के मौके पर अजमेर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरे राजस्थान में जनता का शानदार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।यह यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगी। लगभग 10 हजार किलोमीटर चलकर यात्रा पूरी होगी।

विश्व के लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को पूरे प्रदेश के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।जिसकी तैयारियां जोर शोर पर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मार्गदर्शन राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए मोदी सरकार देश के 11 करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित कर किसानों और खेती को समृद्ध करने के लिए कार्य कर रही है। जिसका राजस्थान के भी लाखों किसानों को लाभ मिल रहा है।

कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने किसान कर्जमाफी का वादा किया था और इनके नेता राहुल गांधी ने भी जनसभाओं में वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे और यह भी कहा कि चाहे चंद्रमा छिप जाए, सूरज उगे या ना उगे, कर्ज माफी करेंगे, लेकिन पूरे 5 साल किसान कर्ज माफी का इंतजार करते रहे और 19422 किसानों की जमीनें नीलाम हो गई, सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली, जिसकी वजह कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं करने से किसान प्रताड़ित हैं।

कांग्रेस सरकार के शासन में युवाओं के साथ भी अन्याय हुआ, 28% बेरोजगारी राजस्थान में है जो देश में सर्वाधिक है, पेपर लीक से आरपीएससी की साख पर बट्टा लगाया गया, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहे डीपी जारौली कहा था कि, पेपर लीक राजनीतिक संरक्षण में हो रहे हैं।

प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल चल रही है, जिससे किसानों की फसलों की गिरदावरी नहीं होने से उन्हें मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, राज्य की कांग्रेस सरकार को पटवारियों से वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए, जिससे गिरदावरी होकर किसानों को मुआवजा मिल सके।

पेट्रोल डीजल पर सर्वाधिक वैट राजस्थान में है, हरियाणा, गुजरात, उत्तरप्रदेश इत्यादि राज्यों में राजस्थान से सस्ता डीजल पेट्रोल है, कांग्रेस सरकार वैट कम कर दे तो राजस्थान के आमजन को महंगाई से राहत मिल सकेगी।

कांग्रेस की गुटबाजी की हकीकत है कि 2018 में कांग्रेस सरकार गठन के समय दो दो मुख्यमंत्री के नारे लगे, फिर मंत्रिमंडल गठन को लेकर और और कमरों के आवंटन को लेकर खुलकर अंतरकलह सामने आई जो लगातार पूरे 5 साल रही, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे और कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का खुला तांडव चला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles