33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

कांग्रेस के नेता अमीन पठान,पत्नी रजिया पठान सहित 7 लोगों के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज, पठान को गिरफ्तार कर जेल भेजा

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव,आरसीए और अजमेर दरगाह कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अमीन पठान को कोटा पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के आरोेप में गिरफ्तार किया। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमीन पठान और उसकी पत्नी रजिया पठान सहित 7 अन्य लोगों ने वन विभाग की टीम से गाली-गलौज कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की।  वन विभाग की टीम राजस्व विभाग, यूआईटी और पुलिस ओर से अनन्तपुरा थाने में अमीन पठान और उसकी पत्नी रजिया बैगम सहित 7अन्य लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने अमीन पठान को गिरफ्तार कर थाने लाकर कोर्ट के सामने पेश कर दिया। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने जेल भेजने का आदेश दिए हैं। पठान को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत के लिए भेजा है।

रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को वन विभाग की टीम राजस्व विभाग, यूआईटी और पुलिस के साथ अनंतपुरा गांव में सीमांकन करने गई थी, जहां पर अमीन पठान का वन विभाग की जमीन पर फार्म हाउस बना हुआ है। इस फार्म हाउस का भी सर्वे किया और लाल निशान लगा दिए। यहां सीमाकंन के बाद पत्थरगढ़ी करनी थी। वन टीम अपना काम कर रही थी इसी दौरान अमीन पठान और उनकी पत्नी रजिया पठान 10-15 लोगों के साथ आए। उन्होंने ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथापाई की कोशिश की।

अनंतपुरा थाने के सीआई भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वन विभाग के रेंजर संजय नागर ने शनिवार शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। 

गिरफ्तारी के बाद अमीन पठान ने कहा कि राजनीतिक द्वेषता के चलते यह कार्रवाई करवाई गई है। सरकार की तरफ से यह जो किया जा रहा है, इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पठान ने चार महीने पहले कांग्रेस जॉइन कर ली थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles