31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तबीयत खराब, सतना और रांची का दौरा निरस्त

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की तबीयत खराब होने के कारण रविवार को मध्य प्रदेश की सतना और रांची का दौरा निरस्त हो गया है। वे रविवार को सतना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में सभा करने के लिए आने वाले थे। इसके अलावा राहुल गांधी का रांची दौरा भी निरस्त किया है। अब उनकी जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सभा को संबोधित करेंगे। 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि राहुल का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनका दौरा रद्द किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘X’ पर लिखा- राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण रविवार को सतना नहीं आ पा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles