35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

कांग्रेस ने तुष्टिकरण के जरिए देश को गर्त में धकेला,पीएम मोदी के नेतृत्व ने देश के सामर्थ्य को किया मजबूत: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के जरिए देश को गर्त में धकेला है। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए, जिससे किसान, महिला, युवा सहित पूरे देश की जनता त्रस्त रही। कांग्रेस ने दूर-दराज के गांवों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा और शहर व गांव की दूरी को बढ़ाने का काम किया। अभी भी इंडी गठबंधन में फिर से युवराज (राहुल गांधी) को 21वीं बार लॉन्च किया गया है। यह गठबंधन परिवारवाद तक ही सीमित है। 

मुख्यमंत्री शर्मा गुरुवार को उत्तरप्रदेश के देवरिया में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे और लोग दहशत के साये में रहते थे। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद पर अंकुश लगाने का काम किया है और वर्ष 2014 के बाद एक बार ऐसा दुस्साहस किए जाने पर मुंहतोड़ जवाब दिया गया। यही बदलता हुआ भारत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से लेकर देश के विकास, सीमाओं की सुरक्षा के अभूतपूर्व कार्य हुए है, जिससे भारत के सामर्थ्य को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की होगी और पूरा विश्व इस बदलते हुए भारत के पीछे चलता हुआ दिखाई देगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि मोदी जी के इस बदलते और मजबूत भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए देवरिया में भी कमल खिलाएं और भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी को विजयी बनाए। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles