29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

कांग्रेस विधायक ने किसान की पगड़ी को मारी लात, जनता कैसे करेगी इन्हें बर्दाश्त – सीपी जोशी।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बेगूं कांग्रेस विधायक द्वारा फरीयादी की पगड़ी को ठोकर मारने का वीडियो आने पर पलटवार करते हुए कहा कि इस घटना का वीडियो पुराना हो किंतु कांग्रेस का यही चाल चरित्र और चेहरा है, कांग्रेस एक तरफ तो जन सम्मान जय राजस्थान का नारा देती है वहीं दूसरी ओर उनके विधायक फरीयादी की पगड़ी को लात मारकर उसका अपमान करते है। यह तो मात्र एक उदाहरण है, कांग्रेस ने पिछले पांच साल में किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्ग को अपमानित करने का काम किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस विधायक का पहले भी पुलिस को गालियां देने का ऑडियो वायरल हो चुका है। बाडी विधायक का बिजली विभाग के इंजिनियर के साथ मारपीट का कांड सामने आ चुका है। अभी कुछ दिनों पहले इनके एक विधायक किसानों को धक्का देते हुए नजर आ रहे थे। मंत्री पुत्रों पर बलात्कार के संगीन आरोप लग चुके हैं। किसी भी मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राजस्थान में पगड़ी को आन, बान और शान का प्रतीक माना जाता है। जनप्रतिनिधि द्वारा पगड़ी को लात मारना निंदनीय है। कांग्रेस ने पांच साल कोई काम नहीं किया, अगर कोई व्यक्ति अपनी फरीयाद लेकर जनप्रतिनिधि के पास जाता है तो उसके साथ भी यह दुर्वव्यवहार करते हैं। इनका पूरा ध्यान भ्रष्टाचार और अपनी जेबें भरने में है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायकों को लूट की खुली छूट दी हुई है। ऐसा कोई विभाग नहीं जिसमें व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त नहीं हो। जो गृह मंत्रालय जनता की रक्षा के लिए होता है उसका मुख्य मंत्री ने सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए दुरूपयोग किया। प्रदेश की जनता ने इस नाकारा और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का दृढ़ संकल्प कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles