24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

कांग्रेस से सोनिया गांधी, भाजपा से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ राज्यसभा के लिए निर्विरोध हुए निर्वाचित

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया, भाजपा चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने मंगलवार को नामांकन कावापस लेने का समय पूरा होने के बाद इन तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा के सदस्य मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। सोनिया गांधी की ओर से उनके एजेंट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सर्टिफिकेट प्राप्त किया। सोनिया गांधी ने 14 फरवरी और भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ने 15 फरवरी को नामांकन भरा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles