35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

किरोड़ीलाल हुए ग़ुस्से से लाल, भाजपा की बैठक में नहीं पहुंचे किरोड़ी लाल

राजस्थान भाजपा के जयपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी राज्य के हारी 11 सीटों पर चर्चा कर रही है। पांच सीटों परशनिवार को चर्चा हुई, जबकि अन्य 6 सीटों पर रविवार को चर्चा होगी। आज टोंक सवाईमाधोपुर सीट पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को फीडबैक देना था, लेकिन वह बैठक में नहीं आए। यह एक और मौका है जब वह पार्टी के बैठक में शामिल नहीं हुए। इसको लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई है। चर्चा है कि किरोड़ी मीणा मंत्री पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं।

किरोड़ी मीणा लोकसभा चुनाव परिणाम आने के पहले से ही सचिवालय स्थित अपने दफ्तर नहीं जा रहे। सरकारी गाड़ी का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे। दफ्तर नहीं जाने से विभाग के जरूरी कामकाज को लेकर भी निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। किरोड़ी लाल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

असल में, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ऐलान किया था कि राजस्थान की 7 सीटों में से एक भी सीट भाजपा हार गई, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। इन सीटों में भरतपुर, धौलपुर-करौली, दौसा, अलवर, जयपुर ग्रामीण, टोंक-सवाई माधोपुर और कोटा-बूंदी सीटें शामिल थीं। इनमें से 4 सीटें भरतपुर, धौलपुर-करौली, दौसा व टोंक-सवाईमाधोपुर सीटों पर भाजपा हार गई।

सूत्रों के अनुसार किरोड़ी मीणा, उन्हें मिली जिम्मेदारी वाली कुछ लोकसभा सीटें हारने के चलते इस्तीफा देने का ऐलान तो कर चुके हैं, लेकिन उनके ऐलान की असल वजह कुछ और है। बताते हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल में न तो मनचाहा विभाग मिला और न ही छोटे भाई जगमोहन मीणा को लोकसभा का टिकट। वे जगमोहन मीणा के लिए दौसा से लोकसभा टिकट की मांग कर रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles