24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, कहा- राजनीति सेवा नहीं उद्योग बन गया है

राजस्थान के कृषिमंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ज्ञान सरोवर में आयोजित किसानों के सम्मेलन में बड़ा बयान दिया. उन्होंने राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि राजनीति आज सेवा नहीं बल्कि उद्योग बन गया है. 

भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला है कि जैसे ही कोई फाईल उठाता हूं. उसमें घोटाला ही निकलता है. हमारे विभाग में कुछ ऐसे अधिकारी थी जो लम्बे समय से अपने पद पर बने हुए थे. उन्हें हटाया तो शोर मच गया. इसके साथ ही उन्होंने सभी राजनेताओं के लिए अध्यात्म का पाठ पढ़ाने की अपील भी की.

कृषिमंत्री एक दिवसीय दौरे पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान माउण्ट आबू आये थे. जहां उन्होंने जैविक यौगिक खेती के मॉडल का अवलोकन कर अपने क्षेत्र में भी बनाने का प्रस्ताव रखा था.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles