35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

कुछ ही देर बाद मंत्रिमंडल विस्तार , राज भवन में शपथ ग्रहण, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री!

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल विस्तार में अब इन विधायकों में से मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी ।उधर मोटर गैराज में नये मंत्रियों के लिए वाहन तैयार हो चुके हैं कुछ ही दे बाद ये वाहन राजभवन के लिये रवाना हो जाएँगे जगाने मंत्री बनने के बाद नये मंत्री इन वाहनो में बैठकर रवाना होंगे। उधर राजभवन में सचिव तैयारी पूरी हो चूकिए हैं बस अब कुछ देर बाद विधिपूर्वक शपथ समारोह शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री शर्मा दिल्ली से जयपुर पहुंचकर राज भवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर मंत्री की शपथ लेने वाले विधायकों की सूची सौंपेंगे। इसी के साथ बनाए जाने वाले मंत्री को विधायकों को विधिवत सूचना दी जाएगी और वह पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे जहां उन्हें तिलक लगाकर राजभवन के लिए रवाना किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी विधायकों को जयपुर में रहने के निर्देश दे रखे हैं । राजभवन में शनिवार दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

संभावित बनने वाले मंत्रियों की सूची इस प्रकार से हो सकती है ! इसमें प्रमुख रूप से डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, उम्र 72, एमबीबीएस (सवाई माधोपुर) दो बार मंत्री रहेदो, मदन दिलावर, 64, मैकेनिकल इंजीनियर (रामगंज मंडी) : दो बार मंत्री रह चुके हैं और संघ के करीबी,जोगेश्वर गर्ग, उम्र 68, बीए (जालोर) : जालोर में पार्टी का प्रमुख दलित चेहरा,पार्टी के सचेतक और मंत्री भी रहे हैं पहले तथा संघ के करीबी,पुष्पेंद्र सिंह राणावत, 53, बीए (बाली) : छह बार के विधायक, पहले भी मंत्री रह चुके हैं। प्रतापसिंह सिंघवी, उम्र 63, आठवीं (छबड़ा) : छह बार के विधायक, एक बार मंत्री रह चुके। अनीता बदेल अजमेर से पांचवीं बार विधायक बनी है दलित नेता और पहले भी मंत्री रह चुकी है।
राज्यवर्धन सिंह- उम्र 53, स्नातक(झोटवाड़ा): पहली बार विधायक बने हैं, पहले केन्द्र में मंत्री रह चुके हैं। कालीचरण सराफ- उम्र 73, स्नातक, (मालवीय नगर), सबसे ज्यादा बार के विधायक हैं, पहले भी तीन बार मंत्री रहे। झाबर सिंह खर्रा, उम्र 67, बी.कॉम (श्रीमाधोपुर) : प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में भाजपा का प्रमुख जाट चेहरा दूसरी बार विधायक बने। फूलसिंह मीणा, उम्र 64, एमए (उदयपुर ग्रामीण) : मेवाड़ का आदिवासी चेहरा, दूसरी बार विधायक बने हैं। सुरेश रावत, उम्र 43, बीए, (पुष्कर): तीसरी बार विधायक बने हैंऔर संसदीय सचिव रह चुके हैं।
कन्हैया लाल चौधरी, उम्र 54, डिप्लोमा,(मालपुरा) : तीसरी बार विधायक बने हैं। बाबा बालकनाथ, उम्र 39, दसवीं (तिजारा) : सांसद के बाद पहली बार विधायक बने।जितेंद्र गोठवाल, उम्र 50, बीए (खंडार) : भाजपा में बड़ा दलित चेहरा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा रह चुका है। मंजू बाघमार, उम्र 51, पीएचडी (जायल) : दूसरी बार विधायक बनी, संघ से जुड़ाव है। हीरालाल नागर, उम्र 63, बीए (सांगोद) : दूसरी बार विधायक बने हैं।
शत्रुघ्न गौतम, उम्र 47, स्नातक (केकड़ी) : दूसरी बार के विधायक।दीप्ति किरण माहेश्वरी, उम्र 36, एमबीए (राजसमंद) : दूसरी बार विधानसभा पहुंची। महंत प्रतापपुरी, उम्र 53, दसवीं (पोकरण) : प्रदेश का बड़ा हिंदूवादी चेहरा। उदयलाल भडाना, उम्र 45, बारहवीं (मांडल) : पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। शोभा चौहान, उम्र 52 स्नोतकोत्तर, (सोजत), दूसरी बार विधायक बनी हैं। संघ के करीबी हैं।
सुमित गोदारा, उम्र 49, एमए (लूणकरणसर) : बीकानेर जिले में पार्टी का प्रमुख जाट चेहरा। ललित मीणा, उम्र 36, स्नातकोत्तर,(किशनगंज): दूसरी बार विधायक बने हैं। भैराराम सियोल, उम्र 52, स्नातक (ओसियां) : पहले संसदीय सचिव रह चुके हैं।संजय शर्मा, उम्र 54, स्नातक (अलवर शहर) : दूसरी बार के विधायक, आरएसएस की पसंद।ताराचंद जैन, उम्र 70, इंटरमीडिएट (उदयपुर) : पहली बार विधानसभा पहुंचे। हंसराज पटेल, उम्र 54, आठवीं (कोटपूतली) : गुर्जर समाज में पकड़, पहली बार जीते।
जवाहर सिंह बेडम, उम्र 55, एलएलबी (नगर) : भरतपुर में पार्टी के प्रमुख गुर्जर चेहरे के रूप में पहचान।जेठानंद व्यास, उम्र 57, स्नातक (बीकानेर पश्चिम) : पहली बार जीते, आरएसएस के करीबी। डॉ. शैलेश सिंह, उम्र 43, एमबीबीएस (डीग-कुम्हेर) : पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। नौक्षम चौधरी, उम्र 33, डबल एमए (कामां) : पहली बार की विधायक हैं। संघ की करीबी हैं। हेमंत मीणा, उम्र 43, बीए (प्रतापगढ़) : पहली बार विधायक बने। देवेन्द्र जोशी, उम्र 64, स्नातकोत्तर, (सूरसागर): पहली बार विधायक बने हैं, संघ के करीबी हैं। जोगाराम पटेल दूसरी बार विधायक बने हैं एडवोकेट के साथ-साथ संसदीय कार्यप्रणाली की अच्छी जानकारी, बाबूलाल खराड़ी तीसरी बार विधायक बने हैंआदिवासी क्षेत्र में अच्छी पकड़ सर्वश्रेष्ठ विधायक रह चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles