34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री शर्मा की मुलाकात

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट कर प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके राजकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई ।

इस सुअवसर पर उन्हें सरकार द्वारा राजस्थान के सर्वांगीण व चहुंमुखी विकास की दिशा में किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल,केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, नवीन एव नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी  और केंद्रीय ऊर्जा एवं हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुख्यमंत्री शर्मा की भेंट
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल,केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, नवीन एव नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय ऊर्जा एवं हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुख्यमंत्री शर्मा की भेंट

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट

मुख्यमंत्रीशर्मा शर्मा ने संसद भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट कर उन्हें राजस्थान में जल जीवन मिशन तथा “पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना“ (ईआरसीपी) की वर्तमान प्रगति एवं क्रियान्वयन के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, नवीन एव नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से मुख्यमंत्री शर्मा की भेंट 

मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से उनके आवास पर भेंट की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश की विकास योजनाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। 

केंद्रीय ऊर्जा एवं हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुख्यमंत्री शर्मा की भेंट

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा एवं हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ राजस्थान प्रदेश की प्रगति एवं विद्युत क्षेत्र में ऊर्जा के नवीन स्रोतों के विकास, आधुनिकीकरण तथा नूतन तकनीकी के समावेश सहित विविध महत्वपूर्ण मुद्दों पर सविस्तार चर्चा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles