भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणा कमेटी का गठन किया। चुनाव घोषणा कमेटी का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक और केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सह संयोजक बनाया हैं।
भाजपा चुनाव घोषणा कमेटी में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल किया हैं। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्रीभूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सदस्य बनाया गया हैं।
चुनाव घोषणा कमेटी में केंद्रीयमंत्री अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानीऔर भूपेंद्र यादव इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सदस्य बनाया हैं।



