33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

केंद्र ने थर्मल कोयले के भाव नहीं बढ़ाएं, सीएम गहलोत झूठ बोलते हैं: प्रहलाद जोशी

केंद्रीय कोयला मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने राजस्थान की सरकार पर हमला बोलते हुए अशोक गहलोत को झूठा बता दिया हैं उन्होंने कहा कि कोयले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठ बोलते हैं।  सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कोयले का दाम बढ़ाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि देश में थर्मल कोल के दाम नहीं बढ़े हैं।  सीएम गहलोत झूठ बोल रहे हैं। हमने राजस्थान सरकार का कोयला कम भी नहीं किया और न ही दर बढ़ाई है।

केंद्रीय कोयला  मंत्री जोशी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम गहलोत की शह पर उनके मंत्री और विधायक अवैध  खनन में शामिल हैं।  प्रदेश में माइनिंग माफिया में कानून का डर तक नहीं है। उन्होंने उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भी पुलिस पर सवाल उठाए और कहा कि यहां कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। सरकार झूठे वादे कर रही है और पुलिस असहाय बनी हुई है। 

केंद्रीय कोयला मंत्री जोशी ने चंद्रयान तीन के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड होने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि  पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सभी सेक्टर में प्रगति हो रही है।  उन्होंने कहा कि विज्ञान, तकनीक व अर्थशास्त्र से लेकर स्टार्टअप तक भारत आगे बढ़ रहा है। देश में एक लाख से भी ज्यादा स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। हम स्पेस में फोर्थ रैंकिंग पर आ चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles