24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 अफसरों में से 14 को बाहर निकला, एक की मौत,इलाज के लिए 8 अधिकारियों को जयपुर के मणिपाल अस्पताल में किया भर्ती

राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में मंगलवार को फंसे 14 लोगों को आज सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में एक विजिलेंस अधिकारी उपेंद्र पांडे की मौत हो गई।

राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में मंगलवार को फंसे 14 लोगों को आज सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में एक विजिलेंस अधिकारी उपेंद्र पांडे की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है।

जानकारी के अनुसार हादसे में खदान का निरीक्षण करने कोलकाता से आई विजीलेंस टीम के मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र पांडे मौत का शिकार हो गए। खदान में फंसे शेष सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। उनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उनको जयपुर के मणिपाल अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं उपेन्द्र पांडे के शव को खेतड़ी के केसीसी अस्पताल ले जाया गया है।

राजस्थान नीमकाथाना SP प्रवीण नायक ने बताया, सभी 14 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार शाम को रस्सी टूटने से लिफ्ट नीचे गिर गई थी। लिफ्ट गिरने की वजह से लोगों को चोटें आई हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने भी लोगों के सुरक्षित बचने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए रेस्क्यू करने वाली टीम की हौसला अफजाई की है। वे रेस्क्यू अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम हुए हादसे में 15 अधिकारी फंस गए थे। नीमकाथाना जिले की इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक सतर्कता टीम साइट के निरीक्षण के लिए नीचे गई थी।माइंस में दो दिनों से निरीक्षण चल रहा था।

रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहत दल को सुबह सवा सात बजे पहली सफलता मिली। पहले चरण में तीन लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उसके बाद दूसरे चरण में पांच लोगों को निकाला गया। तीसरे चरण में दो और लोग को बाहर लाया गया। चौथे चरण में शेष बचे चारों लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles