कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला 41 हजार सात सौ 73 वोट से जीत गए हैं। भाजपा प्रत्याशीओम बिड़ला को 7 लाख 44 हजार 396 वोट और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल को 7 लाख 2 हजार 623 वोट मिले है।
कोटा बूंदी लोकसभा में ओम बिरला ने एक बार फिर से जीत दर्ज की है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। ओम बिरला ने सबका अभिवादन किया।
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह पांचवी बार सांसद चुने गए हैं। भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह ने 3 लाख 70 हजार 989 वोट से कांग्रेस की प्रत्याशीउर्मिला जैन भाया को चुनाव हराया।
दुष्यंत सिंह की जीत के बाद भाजपा ऑफिस में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न में जमकर पटाखे चलाए गए और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।


