24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

कोटा में निकल रही शिव बारात के दौरान दौड़ा करंट,कई बच्चे गंभीर घायल,ओम बिरला ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों के इलाज के बारे में ली जानकारी

कोटा में घटना कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास एक शिव बरात के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 बच्चों के घायल होने और एक बच्चे की हालत अत्यधिक गंभीर होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ित बच्चों को लोगों की मदद के माध्यम सेएमबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
शुक्रवार को दोपहर को तब हुई जब कुछ बच्चे शिव यात्रा में शामिल होकर सड़क पर चल रहे थे। इसी दौरान बच्चों का समूह अचानक से बिजली के करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते धार्मिक उल्लास के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार शिव बारात में कुछ बच्चे ध्वज लेकर चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इन ध्वजों के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ये हादसा हुआ है।

पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ ने बताया कि एक बच्चा 70 और एक 50 प्रतिशत तक झुलसा है। बाकी बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। सभी की उम्र 9 से 16 साल के बीच है।

शिव बारात में करंट दौड़ने से बच्चों के चपेट में आने की घटना की जानकारी मिलने के बाद लोकसभा के अध्यक्ष और स्थानीय सांसद ओम बिरला भी तत्काल एमबीएम अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों से जानकारी लेने के साथ ही झुलसे बच्चों की कुशलक्षेम भी जानी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता हुई तो गंभीर अवस्था के घायल बच्चों को अन्य अस्पताल रेफ़र किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles