24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

खाटू श्याम आ रही बस का स्टेयरिंग फेल,चिड़ावा के पिलानी बाईपास के पास बस पलटी, 50 लोग घायल 20 के हालत गंभीर,एक महिला का हाथ काटा

झुझुनूं जिले में दिल्ली से दर्शन के लिए खाटू श्याम आए भक्तों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण चिड़ावा के नजदीक पिलानी बाईपास के पास बस पलट गईऔर यह हादसा हुआ। इस हादसे में 50 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से 20 की हालत गंभीर है और एक महिला का हाथ काट कर अलग हो गया है। बस में सवार सवारियों में से चालीस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिड़ावा थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी करीब पचास लोग चिड़ावा के नजदीक पिलानी बाईपास के पास बस बेकाबू होने के कारण घायल हो गए। शनिवार देर रात वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। ये लोग सालासर धाम, चूड़ी धाम, खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए आए थे। बस पलट जाने के कारण कई लोग घायल हुए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने गंभीर घायलों को झुंझुनूं के बीड़ीके हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल सरला देवी, मुकेश कुमार, अतुल, सुरेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी देवी समेत कई लोग घायल हो गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। इस हादसे में एक महिला का हाथ ही कटकर अलग हो गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles