21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

खेतड़ी में प्रधान मनीषा गुर्जर और चाचा धर्मपाल गुर्जर को टिकट, चाचा-भतीजी के बीच में होगा रोचक मुकाबला

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रधान मनीषा गुर्जर ने रविवार दोपहर ही जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और रात दस बजे मनीषा को खेतड़ी से टिकट दिए जाने की घोषणा कर दी गई। 

कांग्रेस ने वर्तमान विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जितेन्द्र सिंह का टिकट काट दिया है। अब खेतड़ी में मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा ने यहां से इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को टिकट दिया है । कांग्रेस ने मनीषा गुर्जर को। दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजी हैं।

मनीषा के पिता दाताराम गुर्जर भी खेतड़ी से विधायक रह चुके। पिता भाजपा के टिकट पर विधायक का चुनाव जीते थे, अब बेटी कांग्रेस से चुनाव लड़ेगी। मनीषा के दादा माला राम गुर्जर भी खेतड़ी से विधायक का चुनाव जीत चुके। अब परिवार की तीसरी पीढी विधायक के चुनाव में मैदान में है।

खेतड़ी से मनीषा खुद भाजपा से टिकट मांग रही थी, लेकिन उसकी जगह भाजपा ने इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को टिकट दिया। उसके बाद से मनीषा ने बगावत शुरू कर दी थी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles