21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

गर्मी से मौतः यूपी में सर्वाधिक, राजस्थान तीसरे नंबर पर

गर्मी से 143 लोगों की मौत का आंकड़ा नेशनल सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (एनसीडीसी) के जुटाए आंकड़ों पर आधारित है। गर्मी की वजह से केवल 20 जून को ही पूरे देश में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। इस दिन 9 अन्य लोगों की भी गर्मी से मौत होने का संदेह है। 

देश में गर्मी से सबसे ज़्यादा लोग उत्तर प्रदेश में मारे गए, जहाँ 35 लोगों की मौत हुई। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहाँ गर्मी से 21 लोग मारे गए। तीसरे नंबर पर दो राज्य राजस्थान और बिहार हैं। आधिकारिक तौर पर इन दोनों राज्यों में 17 लोगों की गर्मी से जान गई है।

राजस्थान में हीट स्ट्रोक से सबसे पहली मौत 26 मई को दर्ज की गई थी, जब एक 27 वर्षीय व्यक्ति की अजमेर में मौत हो गई। प्रदेश में मई से लेकर अब तक 6,100 से ज़्यादा लोगों की हीट स्ट्रोक की वजह से तबीयत बिगड़ी। यह आंकड़ा आधिकारिक है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गर्मी से संबंधित कारणों से मरने वालों की संख्या कही अधिक है।

राजस्थान में इस बार गर्मी की वजह से कई स्थानों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज़्यातदा हो गया। वैसे, पिछले दो दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून पूर्व की बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जयपुर, अजमेर, दौसा और नागौर में बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ आंधी आ सकती है। चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, टोंक में भी बारिश और आंधी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles