24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

गहलोत के बनाये मिनी मुख्यमंत्रियों के चलते हाड़ौती समेत पूरे राजस्थान में व्याप्त है भ्रष्टाचारः-चुन्नीलाल गरासिया



बारां ,छबड़ा। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर मंगलवार को बारां के छबड़ा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यात्रा संयोजक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि यह यात्रा डूंगरपुर जिले के बाद बांसवाड़ा जिले से होते हुए प्रतापगढ़ जिले में पहुंची। वहां से यात्रा ने उदयपुर होते हुए चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा बूंदी , कोटा देहात के बाद बारां में प्रवेश किया। यह यात्रा अब तक 10 जिलों से होकर गुजर चुकी है इसमें लगभग 45 से अधिक विधानसभाओ में 2000 हज़ार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यात्रा के दौरान हर विधानसभा में गहलोत सरकार के प्रति गहरा रोष देखने को मिला।

प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि आमजन भाजपा की ओर उम्मीद की नजरों से देख रहा है, क्योंकि पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। प्रदेश में आज कांग्रेस के 200 मिनी मुख्यमंत्री बने हुए हैं जो भ्रष्टाचार को संरक्षण देते हैं। गहलोत सरकार के इन पांच सालों के कार्यकाल को राजस्थान के इतिहास में सबसे भ्रष्टतम सरकार के कार्यकाल के तौर पर याद रखा जाएगा। प्रदेश के हर विभाग में बिना रिश्वत के काम नहीं होते, भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कोटा संभाग समेत पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी जड़े जमा चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 200 विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक व कांग्रेस नेताओं को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है।

कोटा संभाग प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने संबोधित करते हुए कहा कि बारां से मंत्री प्रमोद जैन भाया पर अवैध खनन के गंभीर आरोप लगे हैं, और हैरानी की बात यह है कि आरोप खुद उनकी पार्टी के विधायक भरत सिंह ने ही लगाए हैं। मेरा मंत्री प्रमोद जैन भाया से सवाल है कि यदि कुंदनपुर विधायक भरत सिंह के आरोप गलत है तो भाया उन पर मानहानि का केस क्यों नहीं करते। इससे साफ है कि भरत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप सही है। कैग की रिपोर्ट से स्पष्ट है और ड्रोन सर्वे में साबित हो चुका है कि प्रमोद जैन भाया के संरक्षण में खनन माफिया फल-फूल रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि आरपीएससी पेपर लीक का गढ़ बन चुका है। सरकार दोषियों को सजा दिलाने में नाकाम साबित हुई है, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को सरकार बचा रही है। हाल ही में ईडी के द्वारा आरपीएससी के मेंबर बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश की सभी भर्तियों में पेपर लीक होना और उसमें सरकार की सरपरस्ती से आरोपियों को संरक्षण मिलना युवाओं के साथ बड़ा छलावा है। रोजगार के नाम पर प्रदेश में युवाओं को पेपर लीक का दंश झेलना पड़ा है। प्रदेश में पेपर लीक माफिया, शराब माफिया, खनन माफिया और भू-माफियाओं का एक जाल फैला हुआ है। लाखों रुपए की मंथली और शराब माफियाओं से की जाने वाली अवैध कमाई कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय तक जाती है। बिगड़ी कानून व्यवस्था और महिला अपराध में राजस्थान प्रदेश में नंबर वन बन चुका है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया सहयोगी कविराज सेठी, भाजपा जिला अध्यक्ष बारां जगदीश मीणा और जिला संगठन प्रभारी छगन माहुर मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles