21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

गृह (ग्रुप-1) विभाग की पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित

प्रदेश में जल्द ही पुलिस के आला अधिकारियों का प्रमोशन हो जाएगा और इसी के साथ उनकी पदोन्नति हो जाएगी।प्रमोशन होने के साथ ही लंबे समय से डीपीसी करने की कार्यवाही को राज्य सरकार पूरा कर रही हैं।पुलिस महकमें में लामसे समय से राजस्थान पुलिस सेवा की सुपर टाईम, सलेक्शन एवं सीनियर स्केल की पदोन्नति को लेकर बात चल रही थी

आज राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ.जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में गृह (ग्रुप-1) विभाग से संबंधित पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान पुलिस सेवा की सुपर टाईम, सलेक्शन एवं सीनियर स्केल की वर्ष 2021-22 एवं आगामी प्रभावित वर्षों की रिव्यू एवं हायर सुपर टाईम स्केल की वर्ष 2023-24 पर विचार के लिए रिव्यू डीपीसी का आयोजन किया गया।

बैठक में महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा, शासन सचिव गृह भानु प्रकाश एटरू, संयुक्त शासन सचिव गृह (पुलिस) जगवीर सिंह, कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles