31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

गैंगरेप के तीन आरोपियो किया गिरफ्तार

युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार थे कोटा, नागौर, एमपी में फरारी काट रहे थे। अजमेर पहुंचने पर पुलिस ने कार्यवाही कर तीनों गैंगरेप के आरोपियो को पकड़ा।

आरोपियों ने शराब के नशे में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता से रेप किया था। बता दे कि पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया था। मामले में अब एक आरोपी फरार चल रहा है।

पुलिस थाना क्रिश्चनगंज में गैंगरेप के दर्ज प्रकरण में आरोपी गणो की तलाश व गिरफ्तारी हेतु पुलिस  महानिरीक्षक अजमेर रेंज लता मनोज कुमार के निर्देशन पर  पुलिस कप्तान देवेन्द्र कुमार बिश्नोई आईपीएस द्वारा  दुर्ग सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर व  रूद्रप्रकाश शर्मा आरपीएस,पुलिस उप-अधीक्षक वृत उत्तर नगर अजमेर के सुपरवीजन में  अरविन्द सिंह चारण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना क्रिश्चियन गंज के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया।

किश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि परिवादिया द्वारा दिनांक 22 मार्च को पुलिस थाना क्रि०गंज अजमेर पर प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 18मार्च को रात्रि में मैं मैरे जीजा के साथ घूमने गई थी। महाराणा प्रताप स्मारक, पुष्कर घाटी पर चार लडके आये जिन्होने मैरे जीजा व उसके साथी के साथ मारपीट कर मुझे जबरदस्ती गाडी में डालकर मुझे सुनसान खण्डर मकान में ले गये। वहाँ पर तीन अन्य लडको को बुलाकर सभी ने शराब पीकर मैरे साथ बारी-बारी से जबरन बलात्कार किया तथा उक्त घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिस पर पुलिस थाना क्रि. गंज, अजमेर पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

प्रकरण मे आरोपी की तलाश हेतु थाना स्तर पर गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के सीसीटीवी कैमरो का बारिकी से अवलोकन किया गया। मुखबिर मामूर किये गये। आसूचना/तकनिकी सहायता प्राप्त की गई। प्रकरण हाजा के आरोपीगणो की सीडीआर व आईपीडीआर प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। तदुपरान्त विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये गैंगरेप के आरोपीगण राहुल कच्छावा पुत्र  महावीर प्रसाद मेघवाल उम्र 24 साल निवासी देवगढ तहसील रियाबडी जिला नागौर मोहित चौधरी पुत्र स्व० महेन्द्र चौधरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम सुखसिंगावास तहसील खण्डेला जिला सीकर हाल ग्राम थांवला जिला नागौर  देवराज गुर्जर उर्फ देवा पुत्र हीरा गुर्जर उम्र 21 साल निवासी केरियो की ढाणी, माकडवाली जिला अजमेर को बापर्दा किया गया प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।

प्रकरण हाजा में पूर्व में आरोपी महेश गुर्जर व रामराज गुर्जर को 24 मार्चको गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है तथा एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध कर श्रीमान किशोर न्याय बोर्ड के आदेश से बाल सम्प्रेषण गृह में दाखिल करवाया जा चुका है। प्रकरण हाजा में अब तक 05 आरोपीयो को गिरफ्तार व एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध किया जा चुका है। प्रकरण हाजा में एक अन्य आरोपी की तलाश हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया है जिसको अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles