20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

चांद पर शिव शक्ति पॉइंट भारत के सामर्थ्य का प्रतीक :भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल को देश के कई राज्य ही नहीं दुनिया के कई देश अपना रहे हैं। यही कारण है कि आज भारत विश्व में विकास को लेकर पांचवीं पायदान पर पहुंचा है। इसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच व सकारात्मक विजन है। राजस्थान को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए परिवर्तन की लहर चल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री पटेल यहां अहिंसा सर्किल पर परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत सोमवार रात्रि को आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केन्द्र सरकार की कई योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इनसे आमजन को समुचित लाभ मिला है और देश लगातार प्रगति के पद पर बढ़ रहा है। विकास के मामले में गुजरात वाइब्रेन्ट सम्मिट बड़ा उदाहरण है। आगामी जनवरी में गुजरात में यह दसवीं बार आयोजित किया जाएगा। जिससे एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान की सुरक्षित लैडिंग कराकर इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री की सोच है कि देश हर क्षेत्र में तरक्की करे। उन्होंने किसानों को सम्मान निधि के रूप में प्रतिवर्ष सहायता राशि जारी करने का जो निर्णय लेकर इसे शुरू किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। केन्द्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने से विकास का लाभ मिलता है। यह बात राजस्थान के लोग अच्छी तरह समझ चुके हैं। पटेल ने कहा कि पिछले नौ सालों में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बिजली, पानी, सड़क व शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से देश की कनेक्टीविटी तीन गुना बढ़ गई है। केन्द्र सरकार ने कोरोना सक्रमण के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया है। राजस्थान के चार करोड़ लोगों को इसका लाभ मिला है। देश को केन्द्र सरकार के इस कार्यकाल में पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव भी मिला है।

सभा में क्षेत्रीय विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का विकास थम गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में महज डे़ढ लाभ मतों से पीछे रहने पर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्ज माफी का झूठा वादा किया था। हालत यह है कि प्रदेश में 19 हजार कर्जदार किसानों की डिक्री हो चुकी है। नौजवानों को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं। महात्मा गांधी प्रेरक के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपकृत किया जा रहा है। जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। छबड़ा में दंगा पीड़ितों की अभी तक नुकसान की भरपाई नहीं हुई है। उन्होंने दबाव बनाकर सरकार से राशि मंजूर करवाई थी। देश में भाजपा का राम मंदिर बनाने का वादा आगामी जनवरी माह में पूरा हो जाएगा।

परिवर्तन यात्रा के प्रदेश प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया ने दावा किया कि वागड, मेवाड़ व हाड़ोती में यात्रा को भरपूर समर्थन मिला है। इससे तय है कि यहां भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व यात्रा के जिला प्रभारी मुकेश दाधीच ने कहा कि प्रदेश में किसान, युवा आत्महत्या कर रहे हैं। यहां 35 हजार करोड़ का खनन घोटाला हुआ है। महिलाओं पर अत्याचार के मामले कई गुना बढ़ गए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles