31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

चाकू दिखाकर चैन लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश-शातिर चैन स्नेचर सहित दो चेन,चाकू व नकदी बरामद

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने सीएसटी क्राइम ब्रांच की टीम के साथ सयुक्त कार्रवाई करते हुए शातिर चैन स्नेचर को गिरफ्तार कर उसके साथ से लूट की दो सोने की चैन व चाकू सहित 39 हजार पांच सौ रुपए नकद बरामद किए है। टीम ने लूट की चैन खरीदने वाले सुनार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने पूर्व में आरोपी को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था।पुलिस उपायुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देश अनुसार जयपुर शहर में चैन ,पर्स मोबाइल स्नैचिंग ,लूट व नकबजनी की बढ़ती वारदातों पर अकुंश लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।

टीम ने तकनिकी व मुखबिर की सूचना पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निगरानी शुरू की। जिसमें टीम ने जवाहर नगर से शातिर चैन स्नैचर साजिद उर्फ साहिल (29) शास्त्री नगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट की चैन खरीदने वाले नीरज जैन पुत्र धर्म चंद जैन (40) नया खेड़ा ,विधाधर नगर निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की 5 चैन बरामद कर, लूट के काम में लिए जाने वाला चाकू बरामद कर लिया है। साजिद के पास से 39 हजार पांच सौ रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी साजिद उर्फ साहिल शास्त्री नगर में रहता है जो दिल्ली में कपड़े की दूकान पर काम करता है। आरोपी जेब काटने व पर्स मारने में काफी माहिर है। यहां वारदात करने के बाद वो दिल्ली के पटेल नगर में लग्जरी तरीके से जीवन यावन करता है।इसके खिलाफ लूट,मारपीट,डकैती व चैन स्नेचिंग की 9 मामले पूर्व में दर्ज है। इसका साथी ओवेश भी उसके साथ चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। बताया जा रहा है कि ओवेश की मुलाकात दिल्ली में बस के सफर के दौरान हुई थी। पुलिस ओवेशी की तलाश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles