24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

चिकित्सा विभाग में सीएचओ भर्ती अब 5261 पदों पर होगी भर्ती

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा आधारित की जा रही भर्ती में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों में 767 पद बढ़ाकर अब कुल 5261 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे अधिक संख्या में युवाओं को चिकित्सा सेवा में आने का अवसर प्राप्त होगा एवं यह राज्य सरकार की अधिकाधिक रोजगार प्रदान करने की नीति में एक बड़ा कदम होगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अति. मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि आयुष्यान आरोग्य मंदिर पर पदस्थापित करने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा पूर्व में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 3531 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके बाद 963 पद और बढ़ाए गए थे। अब इन पदों में 767 पद और बढ़ाकर 5261 कर दिया गया है। इस संबंध में संशोधित विज्ञप्ति जारी किए जाने हेतु प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रेषित कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के वर्तमान कुल भर्ती किए जाने वाले पदों में 770 पद अनुसूचित क्षेत्र के तथा 4491 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के शामिल हैं। इस प्रकार वर्तमान सरकार ने विज्ञापित पदों में कुल 1730 पदों की वृद्धि कर अतिरिक्त रोजगार सृजन की ओर कार्य किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles