29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

चुनाव सुधारों की दिशा में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ ऐतिहासिक कदम-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

  • जयपुर, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के निर्णय को चुनाव सुधारों में अभूतपूर्व कदम बताया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से लोकतंत्र और समृद्ध होगा, चुनाव खर्चे में कमी आएगी तथा पारदर्शिता बढ़ेगी। इस दूरदर्शी निर्णय से देश में विकासात्मक कार्यों को गति मिलेगी एवं राजनीतिक स्थिरता भी सुनिश्चित होगी।
  • उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की बैठक में बुधवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के संबंध में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles