24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

जनता के खून पसीने की कमाई से भ्रष्टाचारी भर रहें है अपनी जेबें – सीपी जोशी

राजस्थान में किसानों की खुशहाली, युवाओं के सपनो की उडान, नारी की रक्षा और विकास की तीव्र गति के लिए कमल खिलाना है – सीपी जोशी


राजस्थान में हिन्दू त्यौहारों पर प्रतिबंध लगाने वाली कांग्रेस पर जनता का लगेगा प्रतिबंध – सीपी जोशी

अजमेर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आज गुरूवार को केकड़ी, नसीराबाद, किशनगढ़ व अजमेर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजय राहटकर और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार तीखे प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की ऐसी नाकारा निकम्मी और महाभ्रष्ट सरकार बैठी है जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड दिए। जनता के खून पसीने की कमाई से जन कल्याण के काम होने चाहिए लेकिन भ्रष्टाचारी अपने जेबें भरने में लगे हुए है, कहीं से सोना निकल रहा है तो कहीं से नोटों की गड्डियां।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा 2018 में मात्र डेढ लाख वोटों से जीतकर राजस्थान में ऐसी सरकार आई है जिसने प्रदेश को कलंकित, किसानों के साथ वादाखिलाफी, युवाओं के सपने को रौंदने और नारी शक्ति का अपनाम करने का काम किया है। दुष्कर्म के मामलों में जब राजस्थान का नाम टॉप पर आता है तो हमें शर्म आती है, दुष्कर्म के अपराधियों को कडी सजा मिलनी चाहिए लेकिन यह सरकार दुष्कर्म के 56 प्रतिशत मामले फर्जी बताती है और दुष्कर्म के मामलों पर सरकार के मंत्री राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते है। सीपी जोशी ने कहा राजस्थान के मर्दों ने तो नारी सम्मान के लिए अपनी गर्दन तक कटवा दी, नामर्द तो वो है जो हमारी बहनों की रक्षा नहीं कर पा रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने हिन्दू त्यौंहारों पर प्रतिबंध लगाने का दुस्साहस किया है, ताजियों पर डीजे बजाया जाता है और रामनवमीं पर डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाता है। हमारे त्यौहारों पर प्रतिबंध लगाने वाली कांग्रेस पर जनता प्रतिबंध लगाने वाली है। राजस्थान की खुशहाली और तीव्र गति से विकास के लिए सबको राजस्थान में फिर से कमल खिलाना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles