29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जनता को खून के आंसू रुलाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार दिसंबर में होगी सत्ता से बाहर : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने तीसरी संकल्प परिवर्तन यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मंचासीन सभी नेताओं का अभिवादन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा रामदेव की कृपा से दिसंबर लगते ही राजस्थान की जनता के दुख दर्द दूर हो जाएंगे। जिस कांग्रेस ने सरकार ने प्रदेश की जनता को खून के आंसू रुलाए हैं, वह सत्ता से बाहर होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि अयोध्या में विवादित ढांचा दिसंबर में गिरा था और राजस्थान में भी चुनाव दिसंबर में है। आपने विवादित ढांचा गिरने पर हमारी सरकार गिराई थी, अब वहां भव्य श्रीराम लला का मंदिर बन रहा है, यहां जनता भाजपा की सरकार बनाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह वीरता और पराक्रम की भूमि है, लेकिन आज यह प्रदेश कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता से अपराधियों, महिला अत्याचारियों, माफियाओं की भूमि बन गई हैं। आज इस रामदेवरा परिवर्तन संकल्प यात्रा से संकल्प लेकर जाए कि इस युवा, किसान, महिला विरोधी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनावों में सत्ता से हटाना है और राजस्थान में फिर से कमल खिलाना है।

कार्यक्रम से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस भ्रष्ट और नाकारा सरकार ने प्रदेश के मान सम्मान को चोट पहुंचाई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाल डायरी से इतना डरे हुए क्यों है? इन्होंने ही कहा था कि हमारी सरकार को राजेंद्र गुढ़ा ने बचाया था तो फिर ऐसा क्या हुआ कि लाल डायरी के पन्ने बाहर आते ही, उन्हें मंत्री पद से हटा दिया। आखिर इस लाल डायरी में भ्रष्टाचार के कौन से राज छिपे हुए हैं? आपकी सरकार के धर्मेंद्र राठौड भी कह रहे हैं कि हमारे यहां से डायरी गई है, तो फिर आप उसके अस्तित्व को कैसे नकार सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles