35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

जयकारों से खाटू नगरी हुईं गुंजायमान, बाबा श्याम के मासिक मेले का आज समापन

लखदातार बाबा खाटूश्यामजी का दो दिवसीय मासिक मेले का समापन हो गया. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी को समापन होगा. भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर परिवार में सुख वैभव की कामना कर रहे है. भक्त आज बाबा श्याम कि ज्योत जलाकर बाबा को खीर चुरमे का भोग लगा रहे है. सोमवार को एकादशी की रात्रि में कस्बे की सभी होटलों और धर्मशालाओं में श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायकों ने श्याम भजन गाकर भक्तों को झुमने पर मजबूर किया. 

एकादशी के मेले पर भक्तों का सैलाब उमड़ा:

आपको बता दें कि दो दिवसीय श्याम बाबा के एकादशी के मेले पर भक्तों का सैलाब उमड़ा. निर्जला एकादशी पर दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हुआ, जो आज द्वादशी पर समापन हुआ. निर्जला एकादशी को लेकर देशभर से श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर पहुंचे. निर्जला एकादशी पर लखदातार का भव्य श्रृंगार किया गया है. बाबा का एक दीदार पाने लिए लाखों श्याम भक्त आतुर हुए. कोई पैदल तो कोई दण्डत करता हुआ श्याम के दर पर पहुंचा. 

श्याम बाबा की जय:

शीश के दानी की जय, हारे के सहारे की जय, खाटू नरेश की जय. श्याम बाबा की जय’ जैसे जयकारों की गूंज से खाटू नगरी गुंजायमान हो रही. श्याम के दीवाने जयकारों के साथ रींगस से पैदल यात्रा कर खाटू पहुंच रहे. मंदिर और जिला प्रशासन भी श्याम भक्तों की व्यवस्था बनाने में जुटा. श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान मंदिर व्यवस्था की बागडोर संभाली. 

देशभर के कोने-कोने से लाखों भक्तों ने किए श्याम बाबा के दर्शन:

कलेक्टर कमरउल जमान चौधरी, दांतारामगढ़ SDM गोविंद सिंह भींचर, रींगस डिप्टी संजय बोथरा व थानाप्रभारी राजाराम लेघा पूरे मेले पर पैनी नजर बना हुए है. दर्शनार्थियों के लिए पग-पग पर शरबत, लस्सी समेत कई तरह के शीतल पेय की भरमार है. वहीं लाइन में लगे हुए भक्तों के लिए पानी, छाया सहित गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था की गई. इससे पहले शनिवार और रविवार को भी देशभर के कोने-कोने से लाखों भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles