34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जयपुर पुलिस आयुक्त ने यातायात एवं महिला सुरक्षा जन जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ सहित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रीति चन्द्रा,कुवंर राष्ट्रदीप एवं पुलिस उपायुक्त यातायात सागर ने भी मोटरसाईकिलों पर बैठ कर विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण*

आमजन में यातायात नियमों की पालना एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए शहर के विभिन्न चौराहों,तिराहों,गली,मोहल्लों, स्कूल एवं कॉलेज आदि में जन-जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम यातायात पुलिस जयपुर एवं निर्भया स्क्वॉड सयुंक्त रूप से अभियान चलाकर 15 दिवस तक किये जायेगें। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट जयपुर पर यातायात नियमों की पालना एवं महिला सुरक्षा जन जागरूकता अभियान “सुरक्षा मान सम्मान” के तहत आयोजित मोटरसाईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुये यह बताया।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अभियान के तहत यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी मोहल्लों, गलियों में जाकर रैली व मीटिंग कर लोगों को यातायात नियमों की पालना करने एवं नशा करके वाहन नहीं चलाने के बारे में जागरूक करेगें। उन्होंने बताया कि सुगम यातायात के लिये कोई भी प्रतिबंध हो उसके बारे में समझाईस करें एवं नहीं मानने पर नियम तोड़ने वालों खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।उन्होंने महिला सुरक्षा के बारे में बताते हुये कहा कि पुलिस कमिश्नरेट में महिला हेल्प लाईन है जो 24 घंटे कार्य करती है।इस महिला हेल्पलाईन पर शिकायत मिलते ही उनके खिलाफ विशेष महिला हेल्पलाईन विंग कार्यवाही करती है।
यातायात एवं महिला सुरक्षा जन जागरूकता मोटरसाईकिल रैली पुलिस कमिश्नरेट गवर्नमेंट हॉस्टल से संसार चंद्र रोड,संजय सर्किल चॉदपोल,छोटी चौपड़,अजमेरी गेट, यादगार तिराहा,अशोका टी पॉइंट, अशोका मार्ग,गवर्नमेंट प्रेस,एमईएस, गवर्नमेंट हॉस्टल तक निकाली गई।
इस रैली में यातायात पुलिस के इन्टरसेप्टर वाहन,यातायात प्रियदर्शिनी वाहन,महिला हैल्प लाईन 1090 के वाहन,यातायात पुलिस की बाईक तथा निर्भया स्क्वॉड के द्वारा सडक सुरक्षा से सम्बन्धित प्ले-कार्ड,फ्लैक्स बैनर आदि के माध्यम से आमजन को महिला सुरक्षा,सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles