35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

जयपुर मंजू शर्मा, दौसा मुरारी लाल मीणा, बांसवाड़ा राजकुमार रोत, चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी जीते

लोकसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस पार्टी ने 10 साल बाद लोकसभा चुनाव में खाता खुला है। लगभग 11 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है ।इनमें से कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत कर चुकी है। वहीं 14 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीत रहे हैं ।इनमें से कुछ उम्मीदवारों का परिणाम आ चुका है ।बीजेपी राजस्थान में 25 सीट जी७तने का दावा कर रही थी, लेकिन यहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि केंद्र में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है, लेकिन वहां भी 400 पर का सपना साकार होता हुआ नजर नहीं आया । चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक आए रुझानों में झालावाड़ से दुष्यंत सिंह बीजेपी, दौसा मुरारी लाल मीणा कांग्रेस ,बांसवाड़ा राजकुमार रोत आदिवासी पार्टी, अजमेर भागीरथ चौधरी बीजेपी ,जयपुर मंजू शर्मा बीजेपी, चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी बीजेपी, भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल भाजपा, राजसमंद भाजपा   महिमा सिंह, उदयपुर बीजेपी के मन्नालाल रावत, टोंक सवाई माधोपुर हरीश मीणा कांग्रेस ,धौलपुर करौली से भजन लाल जाटव कांग्रेस भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव, पाली से बीजेपी के पी पी चौधरी ने जीत दर्ज की है।

वैभव गहलोत चुनाव और आइटम आइटम नंब

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत दूसरी बार चुनाव हार गए हैं। इस बार उन्होंने जालौर से चुनाव लड़ा था और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार वहां पर डटे रहे थे, उन्होंने कई चुनावी सभाएं भी कि यहां तक की प्रियंका गांधी ने भी वहां चुनावी सभा की थी लेकिन इसके बावजूद वैभव गहलोत को करारी हार का सामना करना पड़ा है ।इससे पूर्व जोधपुर में भी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव हार चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles