24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

जयपुर में बढ़ रहा नशे और मस्ती का स्यापा, रामाडा होटल में नशे की महफिल पर छापा

जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राजधानी के होटल रमाडा में शुक्रवार देर रात चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान 16 लड़कियों और 28 लड़कों को नशे की हालत में पकड़ा गया, जिनमें होटल का स्टाफ भी शामिल है।

राजधानी के होटल रमाडा में शुक्रवार देर रात चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। करीब रात 2.30 बजे 15 थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस होटल के मेनारी क्लब में चल रही पार्टी को रोका। छापेमारी के दौरान 16 लड़कियों और 28 लड़कों को नशे की हालत में पकड़ा गया, जिनमें होटल का स्टाफ भी शामिल है। पुलिस को इस पार्टी की शिकायतें कई दिनों से मिल रही थीं।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शहर में रात 11 बजे के बाद नाइट क्लब चलाने की अनुमति नहीं है, लेकिन होटल रमाडा में देर रात तक पार्टी चलने की सूचना मिलने पर पहले सिटी स्पेशल टीम (सीएसटी) को भेजा गया और शिकायत की पुष्टि की गई।

पुष्टि होने पर रात ढाई बजे पुलिस ने होटल पर छापा मारा, जो सुबह साढ़े 4 बजे तक चला। पुलिस ने मौके से सभी लोगों को हिरासत में लेकर आदर्श नगर थाने भेजा। थाने पर सभी 16 लड़कियों के खिलाफ कोटपा एक्ट (नियम के विरुद्ध सिगरेट और हुक्के का इस्तेमाल) के तहत चालान काटा गया और फिर उन्हें छोड़ दिया गया। 28 लड़कों को शांतिभंग के आरोप में थाने में रखा गया है। होटल के मेनारी क्लब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि स्थानीय थाना आदर्श नगर को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई थी। कार्रवाई के बाद ही आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles