23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

जल जीवन मिशन में करोड़ों के घोटाले को लेकर डॉ. जोशी के घर, 2 ठेकेदारों और 2 अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी

जल जीवन मिशन में करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक बार फिर सक्रिय हो गई है। ईडी की जयपुर, दिल्ली और गुजरात की 10 टीमों ने मंगलवार को सुबह 6 बजे पांच लोगों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। इसमें पूर्व जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के घर, जलदाय विभाग के 2 ठेकेदारों और जलदाय विभाग के 2 अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है हैं। ईडी की टीमें पूर्व जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के निवास पर जांच कर रही हैं। 

जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर पूर्व जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी को ईडी मुख्यालय आने के लिए नोटिस भी दे सकती है। इसके बाद आगे की पूछताछ ईडी मुख्यालय दिल्ली या जयपुर में होगी।
जल जीवन मिशन में हुई खरीद खरीद में बड़े पैमाने पर बिलों में गड़बड़ी और फर्जी को लेकर ईडी जांच कर रही  हैं। इन बिलों को लेकर ईडी पूर्व मंत्री सहित अधिकारी और ठेकेदारों से पूछताछ कर रही है। इन बिलों की मंजूरी देने की जिम्मेदारी इनके पास ही थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles